श्रीमती उर्मिला देवी फाउंडेशन
श्रीमती उर्मिला देवी फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो मानवता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है।
-
🖋 फाउंडेशन का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों की सेवा करना है। इसकी सेवाएं समान रूप से सुलभ होंगी।
-
🖋 संस्था धार्मिक, सामाजिक, लिंग, जाति आदि किसी भी प्रकार के भेदभाव से परे रहकर मानवता की सेवा में कार्यरत है।
-
🖋 कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण भारत है।
लक्ष्य एवं उद्देश्य
-
🖋 श्रीमती उर्मिला देवी फाउंडेशन समाज के उत्थान हेतु कार्य करने वाली संस्था है, जो वंचितों के लिए वरदान सिद्ध होगी।
-
🖋 समाज के सभी वर्गों को समानता, ममता और समरसता प्रदान कर मानव विकास को प्राथमिकता देना तथा सामाजिक, शैक्षिक, व्यावसायिक एवं धार्मिक संस्थानों का संचालन करना।
-
🖋 संस्कार शालाओं, पुस्तकालयों, प्रशिक्षण केन्द्रों और सामाजिक व आध्यात्मिक रिसोर्स केन्द्रों की स्थापना करना।
-
🖋 युवाओं के कौशल और नेतृत्व विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करना और युवा केंद्रों का संचालन करना।
-
🖋 शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाना और उनके बीच सेतु का कार्य करना।
-
🖋 समाज में व्याप्त बुराइयों, अपराधों और असमानताओं के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना।
-
🖋 संस्था बिना भेदभाव के सभी समुदायों को सहयोग और सुरक्षा प्रदान करती है।
-
🖋 समाज में बढ़ती हिंसा, लूट-पाट, शोषण आदि को रोकने के लिए प्रयास करना।